Oneplus 6 के सभी स्पेसिफीकेशन लीक हुए – नौच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आने

Oneplus 6 के सभी स्पेसिफीकेशन लीक हुए – नौच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आने

पिछले वर्ष Oneplus 5 के लिए लोग जितने उत्सुक थे, उससे कहीं ज्यादा OnePlus 6 को लेकर लोगों के बीच चर्चा है | और जैसे कि उम्मीद जताई जा रही थी, कि इस स्मार्टफोन में उच्चतम श्रेणी के फ़ीचर्स मौजूद होंगे, ठीक वैसे ही स्पेसिफिकेशन वाली एक शीत लीक हो गयी है |

Oneplus 6 के स्पेसीफिकेशन दर्शाती ये शीट बता रही है कि इसमें क्वालकॉम का फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 मौजूद होगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7 GHz होगी और साथ ही 6GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी आने की उम्मीद है | इसके अलावा इसमें 6.28 इंच की फुल HD+ अमोलेड डिस्प्ले होगी जो 18:9 अस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी |

Third party image reference

इसके अलावा इसमें 20 MP का फ्रंट कैमरा दिया जायेगा जो f/1.7 अपर्चर के साथ आएगा | रियर पैनल पर भी 16 MP और 20 MP के दो रियर कैमरा मौजूद होंगे और दोनों में ही f/1.7 अपर्चर होगा | कंपनी इसमें अपना यूजर इंटरफ़ेस देगी जो कि Oxygen OS है और ये एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित होगा, हालांकि चीन में ये ऑक्सीजन की बजाय hydrogen OS के साथ लांच किया जा सकता है |
Third party image reference

इसके अतिरिक्त Oneplus 6 में 3450mAh की बैटरी दी जायेगी जो सभी Oneplus के स्मार्टफोनों की तरह Dash Charging सपोर्ट के साथ आ सकती है |
Third party image reference

Oneplus 6 एक और वैरिएंट में भी रिलीज़ किया जा सकता है जिसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज आ सकती है | इसके अतिरित्क ये स्मार्टफोन भी iPhone X की तरह नौच डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसमें 3D फेसिअल रिकग्निशन फीचर आ सकता है |
अब रही कीमत की बात तो अफवाहों के अनुसार इसकी कीमत 749 डॉलर हो सकती है यानि कि लगभग 50,000 रूपए | फिलहाल उम्मीद यही है जैसे Oneplus 5 क्वार्टर 2 में आया था, ओनेप्लुस 6 भी जून या जुलाई में दस्तक दे सकता है |

Previous
Next Post »

Thank you for Comment ConversionConversion EmoticonEmoticon