आईफ़ोन और सैमसंग से अच्छा कैमरा है इस 20 हजार वाले फ़ोन में !

आईफ़ोन और सैमसंग से अच्छा कैमरा है इस 20 हजार वाले फ़ोन में !

Third party image reference

आमटेक.नेट: जब भी बात किसी बेहतरीन कैमरा वाले स्मार्टफोन की होती है तो सबसे पहले आईफ़ोन और सैमसंग के फ़ोन का नाम आता है। यह ऐसे ब्रांड है जिनके फ़ोन में आपको सबसे बेहतरीन कैमरास देखने के लिए मिलते आए है। लेकिन पिछलें कुछ वर्षों में अन्य ब्रांड के फ़ोन में भी आपको बेहतरीन कैमरास देखने के लिए मिल रहे है।

इन्ही ब्रांड के बीच इस साल असूस बेहतरीन कैमरा वाले फ़ोन लेकर आया है। अब तक लॉन्च हुए सब फोन में से असूस ज़ेनफोन 5 सबसे बेहतरीन फ़ोन साबित होता है। यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें आपको आकर्षित करने वाली डिज़ाइन और बेहतरीन कैमरास देखने के लिए मिलते है।

Third party image reference

खैर बात करें कैमरास की तो ज़ेनफोन 5 में दिए गए कैमरास को DXO द्वारा 90 अंक दिए गए है। DXO मार्क एक कैमरा टेस्ट करने वाली लैब है, इस लैब द्वारा अलग-अलग स्तरों पर फोन में दिए गए कैमरा की जाँच की जाती है। बात करें 90 अंक की तो यह एक ओवरऑल स्कोर है। इसमें से 86 अंक वीडियोज के लिए मिले है तो वही 93 अंक फ़ोटोज के लिए दिए गए है।

इस स्कोर की अगर हम बात करें तो यह स्कोर काफी अच्छा है। यही स्कोर गूगल पिक्सेल और एचटीसी U11 इन फ़ोन को भी मिला है। यह दोनों फ़ोन फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिनकी कीमत करीब 50 हजार से ऊपर है। इस लिस्ट में असूस के मिड रेंज फ़ोन ज़ेनफोन 5 का होना एक काफी अच्छी बात है।


इस टेस्ट को संपूर्ण रूप से जांचने के बाद पता चलता है के यह फ़ोन लो लाइट फोटोग्राफी में थोड़ा साधारण परफॉर्म करता है। लेकिन जब बात आती है ऑटोफोकस की तो यह फ़ोन गूगल पिक्सेल 2 और हुवावे P20 प्रो जैसे फ़ोन को भी कड़ी चुनौती देता है। सटीक तरीके से बैकग्राउंड को ब्लर करके यह कैमरा अच्छे पोर्ट्रेट फोटोज लेता है।


ज़ेनफोन 5 एक बेहतरीन फ़ोन है जो अब तक भारत मे लॉन्च नहीं हुआ है। असूस का यह फ़ोन जून महीने में भारत के अंदर लॉन्च होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है। यदि 17 से 18 हजार की कीमत में ज़ेनफोन 5 भारत में आया तो यह फ़ोन रेडमी नोट 5 प्रो को तगड़ी टक्कर दे सकता है।


क्या आपको अच्छा कैमरा वाला फ़ोन पसंद है ? अगर हाँ तो अभी वह फॉलो का बटन दबाएँ !

Previous
Next Post »

Thank you for Comment ConversionConversion EmoticonEmoticon