आप भी करते है ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग तो यह खबर आपके लिए हैं ?
Third party image reference
आज Online mobile banking का जमाना है। देश में डिजीटल क्रांति के बाद कई तरह के Mobile Banking App के जरिए Online mobile banking की जा रही है। UPI यानी unified payment interface app पर आधारित Online mobile Banking App आसानी से एक खाते से दूसरे खाते में धन हस्तांतरण की सुविधा देते हैं।
Sbi Mobile App, Pnb mobile App सहित विभिन्न बैंकों के money transfer app download किए जा सकते हैं। Online mobile Banking App में google tez ऐप खासा लोकप्रिय है। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने mobile Banking Software का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल वॉलेट बनाए है। इनमें Airtel, Bsnl, Idea, Jio आदि प्रमुख है।
Online mobile Banking App के जरिए विभिन्न तरीके से भुगतान किए जा सकते हैं। नए जमाने की यह Mobile Banking Services सुविधाजनक होने के साथ बहुत आसान भी है। चंद सेकंड्स में किसी को भी पैसा भेजा व मंगाया जा सकता है। लेकिन पूरी तरह तकनीक पर आधारित इन Free Mobile Banking सेवाओं के सही इस्तेमाल के लिए जरूरी है कि इसे अच्छी तरह समझा जाए और सुरक्षा संबंधी पक्ष मजबूत किए जाएं। आप पढ़ रहे हैं
How to use Mobile Banking.
Mobile Banking App की सेटिंग्स को जांच लें
आमतौर पर Mobile Banking App इंस्टॉल करते ही हम इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। उसकी सुरक्षा या सेटिंग्स को जांचने की जेहमत नहीं उठाते। समय-समय पर Personal Banking App की सेटिंग्स-सिक्यॉरिटी और प्रायवेसी पर जाकर जांचते रहे। इसके अलावा भुगतान करते वक्त ऐप Google लोकेशन मांगते हैं। Mobil bank account के लिए अगर यह जरूरी है, तो एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकेशन बंद कर दें। सुरक्षा के लिहाज से यह ठीक रहेगा।
एक से ज्यादा Mobile Banking App Download न करें
अलग-अलग बैंक के कई Mobile Banking App रखने के बजाय संभव हो तो ऐसी कोई एक एप्लिकेशन रखें। जिसमें सारे बैंक का हस्तांतरण सुविधाजनक हो। इस लिहाज से Google Tez App बढ़िया रहेगा। हालांकि लगभग सारे एप यह सुविधा देते हैं। फिर भी कई खाते हैं तो एक ही ऐप रखना सुविधाजनक होगा। हालांकि एक ऐप पर एक ही बैंक खाता जुड़ पाता है, लेकिन कोशिश करें कि ज्यादा ऐप न रखें।
विश्वसनीय व सुरक्षित एप करें डाउनलोड
आपके मोबाइल वॉलेट की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा भी Online Mobile App ही है। मनोरंजन या किसी दूसरे उद्देश्य से बनाए गए कई ऐप का हैकर्स इस्तेमाल करते हैं। जब भी कोई ऐप डाउनलोड करता है, वह फोटो-वीडियो के साथ संपर्क सूची के इस्तेमाल की अनुमति भी मांगता है। ऐप इस्तेमाल करने के लिए यह अनुमति भी देनी पड़ती है। इससे गोपनीय जानकारी भी हैकर्स तक चली जाती है। इसलिए ध्यान रखें कि सिर्फ विश्वसनीय और काम के ऐप ही डाउनलोड करें, नहीं तो ये खतरा साबित हो सकते हैं।
Mobile में पासवर्ड फाइल न बनाएं
Mobile में गोपनीय जानकारी से भरी कोई भी फाइल न बनाएं। कॉन्टेक्ट लिस्ट में पासवर्ड, डॉक्यूमेंट फाइल, मेमोरी कार्ड में भी किसी भी रूप में पासवर्ड की फाइल न बनाएं। यहां तक कि Gmail में भी पासवर्ड या गोपनीय दस्तावेजों की फाइल न रखें। हैकर्स के लिए इस तरह से रखी गई जानकारी चोरी करना बेहद आसान होता है।

Thank you for Comment ConversionConversion EmoticonEmoticon